राजा की गिरफ्तारी से डीएमके से रिश्ते अप्रभावित : कांग्रेस
द्विवेदी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "इस मामले की उचित तरीके से जांच-पड़ताल की जाएगी। कानून अपना काम कर रहा है और हम उसके रास्ते में कभी नहीं आएंगे। इससे डीएमके संग रिश्तों पर असर नहीं पड़ेगा।"
डीएमके कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार का घटक दल है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने बुधवार को राजा और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications