महिलाओं का दिल जीतना हो संवारिये रसोईघर

महंगे घरेलू सामान का कारोबार करने वाली कम्पनी थर्मेडॉर के एक अध्ययन में 83 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वह अत्याधुनिक और उम्दा रसोई घर रखने वाले अविवाहित पुरुष पर फिदा होंगी, जबकि 17 फीसदी महिलाओं ने महंगी कारों को प्राथमिकता दी।

कम्पनी द्वारा मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि महंगी और खूबसूरत कार आपकी प्रेमिका को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन उम्दा रसोईघर उसकी धड़कने बढ़ा सकता है और उसके गालों को सुर्ख कर सकता है।

अध्ययन में 61 फीसदी महिलाओं ने माना कि वह सुंदर रसोईघर देखकर तय करेंगी कि किसी के साथ सम्बंधों को आगे बढ़ाना है या नहीं, जबकि 38 फीसदी महिलाओं ने रोमांटिक शयन कक्ष और एक फीसदी महिलाओं ने उम्दा गैरेज को तरजीह दी।

थर्मेडॉर के विपणन निदेशक स्टीव प्रीनर ने कहा कि उम्दा रसोईघर सिर्फ आपकी प्रेमिका को ही नहीं रिझाता, बल्कि आपके घर की कीमत भी बढ़ाता है।

कारों पर खर्च की गई राशि अगले ही दिन घट जाती है, लेकिन यदि आपने रसोईघर को सजाया तो आपका पूरा घर निखर जाएगा और उसकी कीमत बढ़ जाएगी।

अध्ययन में हालांकि कहा गया है कि सिर्फ एक उम्दा रसोईघर रखने से ही काम नहीं चलेगा, आपको बेहतर खाना बनाना भी आना चाहिए।

अध्ययन में 46 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वह एक ऐसे पुरुष के लिए आहें भरेंगी, जो लजीज खाना बना सकता है, 44 फीसदी महिलाओं ने बेहतर स्वास्थ्य को तरजीह दी। एक फीसदी महिलाओं ने बेहतर कार चलाने का प्रमुखता दी।

थर्मेडॉर घरेलू सामान बनाने वाले कारोबारी समूह बॉश एंड सीमेंस होम अप्लायंस समूह की एक इकाई है।

इंडो-एश्यिन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+