गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार, 6 नए मंत्रियों ने शपथ ली (लीड-1)
राज भवन परिसर में आयोजित एक सादा समारोह में राज्यपाल डॉक्टर कमला ने लीलाधर वाघेला (देवधर), ईश्वर भाई पटेल (अंकलेश्वर), रंजीत गिलटवाला (सूरत) जीतू सुखाडिया (वडोदरा),जयद्रथ सिंह परमार (हलोल) और मोहन कुंदेरिया (टनकारा) को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
पटेल और परमार पहले से ही संसदीय सचिव हैं।
मोदी ने छह महीनों में दूसरी बार मंत्रिमंडल विस्तार किया है। मुख्यमंत्री ने एक हफ्ता पहले ही पार्टी के आठ सदस्यों को राज्य सार्वजनिक क्षेत्र बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications