भारत यात्रा पर रवाना हो रहे हैं करजई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रवक्ता श्यामक हेरावी ने कहा, "राष्ट्रपति करजई का दौरा भारतीय अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय आर्थिक क्षमता विकास पर चर्चा करने पर केंद्रित है। वह राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात करेंगे।"
करजई, नई दिल्ली में टिकाऊ आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक विकास पर तीन से पांच फरवरी तक आयोजित एक सम्मेलन में व्याख्यान भी देंगे।
ज्ञात हो कि युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में भारत ने अधोसंरचना एवं पुनर्निर्माण सहायता के रूप में भारी निवेश किया है और अफगानिस्तान को सर्वाधिक दान देने वाले देशों में पांचवें स्थान पर है।
प्रवक्ता ने कहा कि भारत के बाद करजई म्युनिख सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने जर्मनी जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications