पश्चिम बंगाल में 3 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर नमगछरिया वन क्षेत्र में छापेमारी की गई और तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रणव कुमार ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "वे सभी गुप्त बैठक कर रहे थे। हमने उन तीनों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोक बरामद किया गया है।"
कुमार ने बताया, "उन्हें बुधवार को खत्रा उप मंडलीय अदालत में पेश किया जाएगा।"
तीनों नक्सलियों की पहचान सिद्धार्थ पाल, गूडेन सोरेन और श्रीनाथ मुर्मू के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया,"पाल नक्सलियों के रानीबंध दस्ते का सदस्य है जबकि दो अन्य बिनापुर दस्ते से जुड़े हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications