दोबारा राष्ट्रपति नहीं बनना चाहते सालेह
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, सालेह (64) 1978 से ही सत्ता में हैं। सालेह की घोषणा ऐसे समय में सामने आई है, जब चंद घंटे पहले ही मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक ने भी कहा था कि वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे।
साना में सालेह के विरोध में बुधवार को विशाल प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। इसके पहले खबर आई थी कि राष्ट्रपति सालेह ने विरोध प्रदर्शन से पहले बुधवार को संसद की एक आपात बैठक बुलाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications