पेशावर में विस्फोट, 11 मरे, 32 घायल
पुलिस ने बताया कि पेशावर के बाहरी इलाके बुद्ध बैर में यह शक्तिशाली विस्फोट हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "बम को एक वाहन में रखा गया था।"
एक वरिष्ठ अधिकारी सीराज अहमद ने बताया, "विस्फोट की वजह से कई वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई" विस्फोट में कम से कम 32 लोग घायल हुए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लियाकत अली ने बुधवार को बताया, "पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और फॉरेंसिक जांच के लिए नमूनें एकत्रित कर रहे हैं।"
उन्होंने बताया, "ऐसा लग रहा है कि यह विस्फोट थाने को निशाना बनाते हुए किया गया था लेकिन इमारत के चारों तरफ कड़ी चौकसी के चलते आतंकवादी उसमें दाखिल नहीं पाए।"
अली ने कहा,' 'कबायली इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की वजह से यह जवाबी हमला किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications