2जी स्पेक्ट्रम मामले में सीबीआई की राजा से पूछताछ
राजा सीबीआई के सवालों का जवाब देने के लिए बुधवार सुबह सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। इससे पहले उनसे 24 और 25 दिसम्बर को भी पूछताछ की गई थी।
2जी स्पेक्ट्रम आवंटन प्रक्रिया से देश को राजस्व का भारी नुकसान होने का आरोप लगने के बाद नवम्बर में राजा ने इस्तीफा दिया था।
राजा ने आवंटन प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता से इंकार किया है।
सीबीआई ने राजा को मंत्री बनाने में कथित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कार्पोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया के परिसरों पर भी सीबीआई ने छापेमारी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications