सोपोर में विस्फोट, कोई हताहत नहीं
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम रसूल कर के आवास के समीप हथगोला फेंका। इस विस्फोट में उनके घर की कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए।" इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी है।
आतंकवादियों ने मुख्य बस अड्डे के समीप केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल गश्त लगा रही एक टुकड़ी को भी निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन निशाना चूक गया।
पुलिस अधिकारी ने बताय, "दोनों विस्फोटों में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।"
इससे पहले सोमवार रात को आतंकवादियों ने सोपोर के मुस्लिम पीर क्षेत्र में दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications