तीसरी तिमाही में एयरटेल का मुनाफा 41 फीसदी घटा
कम्पनी ने मुनाफे में कमी के लिए अफ्रीकी देशों में अपनी सेवा में लाभ का अनुपात कम होने और मुद्रा दर में उतार-चढ़ाव को जिम्मेदार ठहराया है।
कम्पनी की ओर से जारी बयान में हालांकि कुल राजस्व में 53 फीसदी की शानदार वृद्धि की बात कही गई है। 31 दिसम्बर 2010 को समाप्त तिमाही में कुल राजस्व 15,576 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 10,305.3 करोड़ रुपये था।
इस तिमाही के दौरान प्रति उपभोक्ता राजस्व 198 रुपये रहा जो इससे पूर्व की तिमाही के दौरान 202 रुपये था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications