सीबीआई का सही नाम कांग्रेस ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन: बाल ठाकरे
सीबीआई के बारे में उन्होने अपनी भड़ास 'सामना' के संपादकीय में निकाली है। ठाकरे के मुताबिक, सीबीआई सरकार का हथियार बन चुकी है, कांग्रेस इस हथियार का इस्तेमाल विरोधियों को शांत रखने के लिए धड़ल्ले से कर रही है। ठाकरे के मुताबिक अब तक सीबीआई नामक हथियार का इस्तेमाल मायावती और मुलायम सिंह यादव के खिलाफ बाखूबी किया जा चुका है। दोनों को इसी हथियार के जोर से कांग्रेस के सामने नतमस्तक किया गया है।
2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला, आरुषि हत्याकांड और आदर्श सोसाइटी जैसे घोटालों का हवाला देते हुए ठाकरे ने कहा, "सीबीआई हजारों मामलों की जांच कर रही है लेकिन कुछ मामलों में ही दोषियों को सजा हो पाती है और बाकी मामलों को वह भूल जाती है। सीबीआई की जांच एक ढोंग के अलावा कुछ नहीं है।"
आदर्श घोटाले के बारे में ठाकरे ने कहा कि सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और 12 अन्य लोगों को आदर्श सोसाइटी घोटाले में आरोपी बनाया है और राज्य भर में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। ठाकरे ने कहा कि सीबीआई के छापेमारी और जांच करने का नाटक कर रही है और यह नाटक जल्द से जल्द समाप्त होना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications