हिमाचल प्रदेश राज्य युवा बोर्ड का पुनर्गठन
शिमला, 1 फरवरी (आईएएनएस)। प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य युवा बोर्ड का पुनर्गठन किया है, ताकि बोर्ड की योजनाओं का सुचारू एवं प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री इस बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।
सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में हाल ही में अधिसूचना जारी की गई है। मुख्यमंत्री बोर्ड के अध्यक्ष होंगे, जबकि प्रधान सचिव युवा सेवाएं एवं खेल, प्रधान सचिव वित्त, प्रधान सचिव शिक्षा, निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला तथा उप निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल इसके सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त बोर्ड के 35 अन्य गैर सरकारी सदस्य होंगे। निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल बोर्ड के सदस्य सचिव होंगे। बोर्ड का कार्यकाल दो वर्ष का होगा
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications