मिलावट करने वालों को बहिष्कृत करें : गहलोत
बैठक में मुख्यमंत्री ने उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से महंगाई कम करने के उपायों पर विशेष रूप से सुझाव आमंत्रित किये। गहलोत ने कहा कि जमाखोरी, मिलावटखोरी व कालाबाजारी रोकने के लिये सरकार लगातार 'शुद्घ के लिए युद्घ' अभियान चला रही है। उन्होंने व्यापार संगठनों से अपील की कि मिलावट करने वालों की एसोसिएशन पहचान करें और उन्हें व्यापारिक एसोसिएशन से बहिष्कृत करने की घोषणा करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications