अमेरिकी अधिकारी के पाकिस्तान से बाहर जाने पर रोक
इस सम्बंध में एक वकील जावेद इकबाल जाफरी ने अदालत में इस आधार पर याचिका दायर की थी कि अमेरिकी अधिकारी को दो लोगों की हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है, जबकि अमेरिकी सरकार पाकिस्तान पर दबाव डाल रही है कि अधिकारी को उन्मुक्ति प्रदान किया जाए।
जियो टीवी ने कहा कि याचिका में अमेरिकी अधिकारी को उन्मुक्ति दिए जाने पर रोक लगाने और उसे अमेरिका के हवाले करने से रोकने की गुहार लगाई थी।
डेविस ने पिछले गुरुवार को लाहौर के एक व्यस्त चौराहे पर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों पर गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया और जांच जारी है।
डेविस ने बचाव में कहा कि मोटरसाइकिल सवार उसे लूटना चाहते थे। उसने बचाव में उस पर गोली चलाई।
अमेरिकी दूतावास ने अधिकारी को उन्मुक्ति देने की मांग की है, जिसे सरकार ने अब तक स्वीकार नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications