मायावती ने कुशीनगर अस्पताल का जायजा लिया
गोरखपुर और महराजगंज के बाद शाम करीब सवा पांच बजे कुशीनगर पहुंचीं मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय की पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरीं। वहां से वह सीधे 500 मीटर की दूरी पर स्थित जिला अस्पताल पहुंचीं जहां उन्होंेने चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया।
मायावती ने अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी पी.के.पाठक से चिकित्सा व्यवस्था सम्बंधी जानकारी ली और मरीजों की दी जा रही सुविधओं के बारे में पूछताछ की। इसके बाद वह सेवक छपरा (अम्बेडकर गांव) गईं जहां उन्होंने गांव के विकास कार्यो की समीक्षा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications