राष्ट्रीय खेल विकास कानून लाने की तैयारी

इसके जरिए लम्बे समय से खेल महासंघों के शीर्ष पदों पर विराजमान लोगों के साथ-साथ डोपिंग से जुड़े आरोपी और यौन उत्पीड़न से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई सम्भव हो सकेगी।

खेल मंत्री के मुताबिक उनका मंत्रालय अपनी वेबसाइट के माध्यम से 20 फरवरी को इस सम्बंध में तैयार मसौदे की जानकारी देगा। ऐसा करते हुए मंत्रालय अपने हितधारकों और आम लोगों को एक महीने तक अपने सुझाव देने का समय देगा।

माकन के मुताबिक प्रस्तावित अधिनियम सुशासन के मूलभूत वैश्विक सिद्धांत, अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय विधान प्रथाओं, डोपिंग विरोधी कानूनों, उम्र सम्बंधी धोखाधड़ी का पता लगाने और यौन उत्पीड़न के खिलाफ काम करेगा।

खेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार आईओसी चार्टर की मदद लेते हुए भारत में खेलों और खिलाड़ियों की राह आसान बनाने के लिए कृतसंकल्प है। इस सम्बंध में खेल महासंघ सरकार द्वारा तैयार अधिनियम का अनुसरण करने के लिए तैयार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+