कांग्रेस नेता ने सोनिया से मांगा इस्तीफा
पार्टी प्रमुख पर स्वामी के आपेक्ष ने राजनीतिक पर्यवेक्षकों को हैरत में डाल दिया है। आंध्र प्रदेश के बुजुर्ग नेता ने कहा कि सोनिया को पद छोड़ देना चाहिए और नए नेता को मौका देना चाहिए। सोनिया के विदेशी मूल का मुद्दा उठाते हुए स्वामी ने कहा कि पार्टी को भारत में जन्मे नेता की जरूरत है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तभी बचेगी, जब सोनिया अध्यक्ष पद छोड़ देंगी। 82 वर्षीय नेता ने कहा, "मैं मांग कर रहा हूं कि सोनिया पद छोड़ दें।"
कई राज्यों में पार्टी की हार के लिए सोनिया को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि यदि सोनिया अध्यक्ष पद पर बनी रहीं तो पार्टी उन पांच राज्यों में भी सत्ता से हाथ धो बैठेगी, जहां यह सत्तारूढ़ है।
स्वामी ने कहा, "कांग्रेस का 125 वर्षो का गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन आज इसे दुदर्शा देखना पड़ रहा है। 29 राज्यों में से यह केवल पांच राज्यों में सत्तारूढ़ है। यदि सोनिया पद पर बनी रहीं तो पार्टी ये पांच राज्य भी गंवा बैठेगी।"
उन्होंने आंध्र प्रदेश में कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए वरिष्ठ पार्टी नेता और रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी के प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) प्रमुख के. चिरंजीवी के घर पर जाने को 'शर्मनाक' बताया।
तेलंगाना क्षेत्र के नेता स्वामी ने कहा, "मुझ जैसे वरिष्ठ नेता के लिए यह घटना आघात पहुंचाने वाली है। एंटनी सोनिया के दूत के रूप में हवाईअड्डे से सीधे चिरंजीवी के घर गए। कांग्रेस जैसी पार्टी का एक नाचने वाले (अभिनेता) के घर भीख मांगने जाना और वह भी उसके घर जो चुनाव में इसी कांग्रेस के खिलाफ लड़ चुका हो, शर्मनाक है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications