चौहान ने किसानों की आत्महत्या को आंतरिक सुरक्षा से जोड़ा
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने राज्य में किसानों द्वारा की गई आत्महत्या का आंतरिक सुरक्षा से सम्बंध बताया।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक में चौहान ने कहा कि लोगों से किया गया वादा पूरा करना और उनकी संतुष्टि ही आंतरिक सुरक्षा है, क्योंकि मध्य प्रदेश में 35,000 गांवों के किसान पाले के कारण फसल बर्बाद होने से बुरी तरह प्रभावित हैं।
अधिकारियों के अनुसार मध्य प्रदेश में 15 दिसम्बर, 2010 से अब तक एक दर्जन से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है और कम से कम 36 ने आत्महत्या का प्रयास किया है।
गांवों में किसानों और जनजातियों की बेकारी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "इन इलाकों में मौजूद नक्सली इन हालात का फायदा उठा सकते हैं..इसलिए केंद्र सरकार को इस दिशा में तुरंत कारगर कदम उठाना चाहिए।"
चौहान ने प्रदेश में फसल बर्बादी की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री से 2,400 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की। फसल बर्बादी के कारण ही किसान अपनी जान देने पर आमादा हैं।
मुख्यमंत्री यह भी दोहराया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह 13 फरवरी से भूख हड़ताल करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications