धौनी को मानद उपाधि देगा झारखण्ड
धौनी रांची के निवासी हैं और एक स्थानीय कॉलेज में बी-कॉम के छात्र भी हैं। धौनी ने अपने कॉलेज से डिग्री नहीं हासिल की है लेकिन राज्य सरकार उन्हें मानद उपाधि देना चाहती है।
राज्य के मानव संसाधन मंत्री वैद्यनाथ राम ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार धौनी को मानद उपाधि देने पर विचार कर रही है।
राम ने पत्रकारों से कहा, "हम धौनी को सम्मानित करना चाहते हैं। इसके लिए हमने मानद उपाधि देने वाली समिति के सामने इस सम्बंध में प्रस्ताव रखने का फैसला कर लिया है।"
"धौनी को किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं। मैं अपने राज्य की समस्त जनता की ओर से आगामी विश्व कप में धौनी और उनके साथियों की सफलता की कामना करते हैं।"
धौनी ने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज में वर्ष 2008 में स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन कराया था लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications