टाटा मोटर्स की बिक्री 15 फीसदी बढ़ी
कम्पनी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि जनवरी में उसकी घरेलू बिक्री 13 फीसदी अधिक 70,475 वाहनों की रही। कम्पनी ने 40,263 व्यावसायिक वाहनों की बिक्री कर इस साल इस मद में 12 फीसदी की बढ़त बनाई। हल्के व्यावसायिक वाहन (एलसीवी) क्षेत्र में कम्पनी ने 17 फीसदी की बढ़त बनाते हुए कुल 23,776 वाहन बेचे।
यात्री वाहन क्षेत्र में कम्पनी ने 14 फीसदी की बढ़त बनाई और 32,386 वाहनों की बिक्री और वितरण किया।
निर्यात मद में 51 फीसदी विकास करते हुए कम्पनी ने जनवरी में 4,948 वाहनों का आंकड़ा छुआ, जो पिछले साल की समान अवधि में 3,276 वाहन था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications