ओवरब्रिज से टकराने पर 6 छात्रों की मौत, 12 घायल (लीड-2)
उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) बृजलाल ने बताया कि हादसा मंगलवार शाम शाहजहांपुर के रोजा स्टेशन के पास हुआ। हिमगिरि एक्सप्रेस रेलगाड़ी की छत पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बैठे थे।
उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज से टकराने से छह अभ्यर्थियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायलों को जिला और समीप के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई राज्यों के अभ्यर्थी बरेली में मंगलवार को आयोजित आईटीबीपी की भर्ती में शामिल होकर लौट रहे थे।
बृजलाल ने बताया कि घटना के बाद नाराज अभ्यर्थियों ने रेलगाड़ी की एक बोगी को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के अलावा मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications