आदमखोर तेंदुए को मारने का आदेश
प्रभागीय वन अधिकारी टिहरी एम.के. जोशी ने मंगलवार को बताया कि गत रविवार रात दखवाण गांव में एक आदमखोर तेंदुए ने एक बच्चे को अपना शिकार बनाया, उसे मारने की संस्तुति कर दी गई है। इसके लिए शिकारी लखपत सिंह को बुलाया गया है।
उल्लेखनीय है कि वन विभाग पूर्व में भी एक तेंदुए को पिंजरे में कैद कर चुका है, लेकिन उसके बाद भी तेंदुए का आतंक खत्म नहीं हो पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications