दिसम्बर में भारत का निर्यात 36 फीसदी बढ़ा
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि मौजूदा कारोबारी साल के पहले नौ महीनों में देश का कुल निर्यात 164.70 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी अवधि में 127.18 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था।
अप्रैल-दिसम्बर के पहले नौ महीने में देश में कुल 246.72 अरब डॉलर का आयात हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि में 207.31 अरब डॉलर था।
पहली तीन तिमाहियों में कुल व्यापार असंतुलन 82.02 अरब डॉलर का रहा, जो पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 80.13 अरब डॉलर था।
दिसम्बर में तेल के आयात में 16 फीसदी और गैर तेल मदों के आयात में नौ फीसदी की गिरावट रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications