ब्रिटेन के पूर्व मंत्री की बेटी ने भारतीय से की शादी
समाचार पत्र 'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व मंत्री जोनाथन ऐटकेन की पुत्री एलेक्जेंड्रा ने पंजाब के अमृतसर शहर के इंदरजोत सिंह के साथ शादी की।
इस मौके पर वहां सिख समुदाय के धार्मिक सेवाओं से जुड़े 150 निहंग उपस्थित थे। उन्होंने नव दंपति को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। शादी समारोह में एलेक्जेंड्रा के पिता जोनाथन और माता लोलीसिआ ने शिरकत नहीं की।
शादी के बाद अलेक्जेंड्रा ने अपना नाम बदलकर हरविंदर कौर खालसा रख लिया है। अलेक्जेंड्रा ने स्वीकार किया कि उसने शादी को गोपनीय रखा। यहां तक कि इसके बारे में उसने अपनी जुड़वा बहन विक्टोरिया को भी नहीं बताया।
अलेक्जेंड्रा ने 'हेलो' पत्रिका को बताया, "मैंने कहा, 'डैडी जब मैं अगली बार आपसे मिलूंगी तो आप मुझे सिख वेशभूषा में पा सकते हैं। उनके लिए यह थोड़ा सकते में आने वाली बात थी।"
उसने कहा, "लेकिन पिता मेरे पति को चाहते हैं, वह हमारे लिए खुश हैं।"
उल्लेखनीय है कि अलेक्जेंड्रा (30) अपने पति से दो वर्ष पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मिली थी। स्वर्ण मंदिर में दूसरी बार की मुलाकात में दोनों एक दूसरे के नजदीक आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications