उत्तर एवं दक्षिण कोरिया सैन्य वार्ता के लिए तैयार
पिछले साल के नवंबर में उत्तर कोरिया द्वारा दक्षिण कोरिया के एक द्वीप पर तोपों से हमले के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली वार्ता होगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक समाचार एजेंसी योनहाप ने रक्षा मंत्री के अधिकारियों के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया ने वार्ता की तिथि 11 फरवरी को बदलने के लिए सियोल से मांग की थी।
उत्तर कोरिया के पनमूनजोम के सीमावर्ती गांव में कार्यकारी स्तर की वार्ता होनी है। ऐसा माना जा रहा है कि इस वार्ता के जरिए दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों अथवा रक्षा मंत्रियों के बीच बातचीत के लिए रास्ता तैयार किया जाएगा।
ज्ञात हो कि प्योंगयांग ने इस वर्ष की शुरुआत से ही दक्षिण कोरिया के समक्ष वार्ता के लिए कई बार पेशकश की लेकिन उसके प्रस्ताव को सियोल ने ठुकरा दिया।
उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया द्वारा दक्षिण कोरिया के द्वीप योंगप्यांग पर तोपों द्वारा हमले करने और उसके एक युद्धपोत को डूबो दिए जाने के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications