उत्तर प्रदेश में दिन में गर्मी पर रातें सर्द
लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न हिस्सों में धूप खिलने से लोगों को दिन में सर्दी से निजात मिल रही है, लेकिन रातें अभी भी सर्दी का अहसास करा रही हैं।मंगलवार सुबह को राजधानी लखनऊ का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बरेली का 9.0 डिग्री, गोरखपुर का 10.4 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पर्वतीय इलाकों से आने वाली हवाओं के कारण रात में सर्दी का असर रहेगा, लेकिन दिन में चटक धूप खिलने से लोग सर्दी से राहत महसूस करेंगे।उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक मौसम यथावत रहेगा। इस बीच न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications