मिस्र में शांति के लिए तुर्की की अपील
तुर्की सरकार के प्रवक्ता और उप प्रधानमंत्री, सेमिल सिसेक ने कहा, "पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए मिस्र प्रमुख महत्व रखता है। इसलिए हम मिस्र में तत्काल शांति और स्थिरता चाहते हैं और हम दोनों पक्षों से उम्मीद करते हैं कि वे हिंसा से बाज आएंगे।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सिसेक ने मिस्र और ट्यूनीशिया के हालात पर सोमवार को तुर्की सरकार की बैठक के बाद कहा था, "हम मानते हैं कि मिस्र के लोगों को लोकतांत्रिक एवं अहिंसक तरीके से अपनी मांगों को जाहिर करने की तथा अपने मौलिक अधिकारों और कानून के दायरे में आजादी की इजाजत होनी चाहिए।"
सिसेक ने कहा कि तुर्की आशा करता है कि प्रदर्शनकारी इस तरह की किसी कार्रवाई से दूर रहेंगे, जिससे देश की सांस्कृतिक विरासत एवं इबातत स्थलों को क्षति पहुंच सकता है।
सिसेक ने कहा, "हम हिंसा या लूट की इजाजत नहीं देते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications