25 लाख रुपये की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में तस्कर ब्रह्मा कुमार को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया। तस्कर बहराइच जिले का ही निवासी है।
नवाबगंज थाना-प्रभारी खालिद नसीम ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि पकड़ा गया तस्कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने किसी ग्राहक को चरस की आपूर्ति करने जाने की फिराक में था तभी खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
नसीम ने बताया कि तस्कर ने स्वीकार किया कि वह पिछले कुछ सालों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मादक पदार्थो की तस्करी करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications