कश्मीर में आतंकियों ने दो बहनों की हत्या की
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हथियार बंद आतंकियों के एक समूह ने मुस्लिम पीर इलाके में सोमवार की शाम एक घर में प्रवेश किया और दो बहनों, कुलसुम (19) और यास्मिन (17) को घर से जबरन बाहर निकाल लिया।
अधिकारी ने कहा, "आतंकियों ने दोनों बहनों पर गोलियां बरसाईं और उसके बाद वे वहां से फरार हो गए। दोनों बहनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।"
इस घटना पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा है, "यदि आप अपनी राजनीतिक सम्बद्धता से परे इन दोनों बहनों की हत्या की निंदा नहीं कर सकते हैं, तो यह शर्मनाक है।"
इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस और सुरक्षा बल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
अभी तक किसी भी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications