आंतरिक सुरक्षा के समक्ष गंभीर चुनौतियां: प्रधानमंत्री (लीड-1)
प्रधानमंत्री ने कहा कि वामपंथी चरमपंथ, सीमा पार आतंकवाद, धार्मिक कट्टरवाद और जातीय हिंसा आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले साल वामपंथी चरमपंथ में कमी आई लेकिन हिंसा की घटनाओं में नागरिकों की क्षति बढ़ी है। छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखण्ड में हालात चिंताजनक हैं।
प्रधानमंत्री ने आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम और उनके सहयोगियों की अहम भूमिका की प्रशंसा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications