मिस्र में फंसे 280 भारतीय मुम्बई पहुंचे
अधिकारियों के मुताबिक भारतीयों को लेकर रवाना हुआ एयर इंडिया का एआई-380 विमान मंगलवार को सुबह 2:30 बजे मुम्बई पहुंचा। सोमवार को भी एक विमान 320 यात्रियों को वापस लाया था।
मिस्र में राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के खिलाफ एक सप्ताह से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया ने विशेष विमान भेजे थे।
मिस्र में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 1,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications