ईरान में अमेरिकी महिला के खिलाफ सम्मन जारी
समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक अमेरिकी महिला सारा शॉर्ड और उसके दो साथियों जॉस फैटल और शेन बेयर को ईरान में अवैध प्रवेश के आरोप में जुलाई 2009 में गिरफ्तार किया गया था।
खराब स्वास्थ्य के कारण शॉर्ड को पांच लाख डॉलर की जमानत पर छोड़ा गया था जबकि फैटल और बेयर अभी भी जेल में हैं।
न्यायालय के प्रवक्ता जनरल गोलाम हुसैन मोहसानी इजेई ने कहा कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी कोर्ट ने शॉर्ड को छह फरवरी को सुनवाई के लिए पेश होने के लिए सम्मन जारी किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications