कोक, नेस्ले ने मिस्र में संचालन बंद किया: रिपोर्ट
समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक रविवार को पेट्रोलियम कम्पनी शेल के उत्पादन बंद करने के निर्णय के बाद दोनों कम्पनियों ने सोमवार को यह निर्णय लिया है। मिस्र में सोमवार से हजारों प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।
समाचार पत्र के मुताबिक कोका-कोला ने कहा कि काहिरा में स्थिति सुधरने तक संचालन बंद रहेगा।
नेस्ले के प्रवक्ता ने कहा कि देश में राजनीतिक संकट के चलते कम्पनी का काम बाधित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications