अगवा दूल्हे को पुलिस ने किया राजी
पुलिस के अनुसार नवादा जिले के पकरी बरांव थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र प्रसाद का पुत्र बबलू नवादा में रहकर व्यवसाय करता है। उसका विवाह मुदहा गांव में 17 फरवरी को होना तय हुआ। इसी बीच शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के जंगली बिगहा निवासी शिवबालक महतो ने नवादा से बबलू को अगवा कर लिया और उसे लाकर विवाह के मंडप में बैठा दिया।
गौरतलब है कि शिवबालक पूर्व में अपनी पुत्री रीना का रिश्ता लेकर बबलू के घर गए थे, लेकिन बात नहीं बन पाई थी।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए विवाह के मंडप पर ही वर और कन्या को हिरासत में ले लिया, लेकिन तब तक बबलू और रीना सात फेरे ले चुके थे। अगवा कर लाया गया दूल्हा बबलू इस विवाह को निभाने के लिए राजी नहीं था।
कसार के थाना प्रभारी रामविलास सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि नवादा और शेखपुरा पुलिस के अथक प्रयास से बबलू तथा उसके परिजनों को समझा-बुझाकर इस वैवाहिक सम्बंध को निभाने के लिए राजी किया गया। उन्होंने बताया कि वर-वधू से जीवनभर साथ रहने का एक बांड भी भरवाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications