शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 306 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 97.42 अंक की तेजी के साथ 18,425.18 पर खुला। सेंसेक्स ने 18,452.06 के ऊपरी और 17,982.17 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स 31 अगस्त, 2010 के बाद पहली बार मंगलवार को 18,000 की सीमा से नीचे गिरा, हालांकि थोड़ी सुधार के साथ यह 18,000 के ऊपर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ तीन शेयरों स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (0.64 फीसदी), एचडीएफसी (0.36 फीसदी) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (0.20 फीसदी) में तेजी रही।
सेंसेक्स में गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स (6.92 फीसदी), जिंदल स्टील (4.34 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (4.32 फीसदी), एलएंडटी (3.66 फीसदी) और रिलायंस कम्युनिकेशन (3.47 फीसदी) प्रमुख रहे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 31.40 अंक की तेजी के साथ 5,537.30 पर खुला। निफ्टी ने 5,539.15 अंक के ऊपरी और 5,402 अंक के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 112.22 अंक की गिरावट के साथ 6,756.13 पर और स्मॉलकैप 122.07 अंक की गिरावट के साथ 8,355.75 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट देखी गई। रियल्टी (4.04 फीसदी), वाहन (2.83 फीसदी), उपभोक्ता वस्तु (2.49 फीसदी), तेल एवं गैस (2.10 फीसदी) और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (2.02 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट देखी गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 922 शेयरों में तेजी और 1916 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 154 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications