हरियाणा में बेटे ने मां को जिंदा जलाया
पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात सोनीपत के गोहना के निकट शामरी गांव में यह दर्दनाक घटना हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपी राजकुमार एक किसान है। वह नशीले पदार्थो का सेवन करने के अलावा शराब भी पीता है।
गोहना के पुलिस उपाधीक्षक साधू राम ने सोनीपत में संवाददाताओं को बताया, "राजकुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। उसका अपनी मां के साथ झगड़ा होता रहता था क्योंकि वह राजकुमार की आदतों और गलत संगति के खिलाफ थीं। सोमवार को मां के साथ गरमागरम बहस होने के बाद उसने किरोसीन तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया।"
उन्होंने कहा कि राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications