जनवरी में नैनो की बिक्री 68 प्रतिशत बढ़ी
टाटा मोटर्स द्वारा जारी बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी महीने में कम्पनी के वाहनों की कुल बिक्री 15 प्रतिशत बढ़ी है जबकि नैनो की बिक्री में 67 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है।
नवंबर में इस कार की बिक्री कुछ अप्रिय घटनाओं और ग्राहकों को लोन मिलने में परेशानी के चलते घटकर न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई थी। बिक्री घटने से नैनो को ग्राहकों द्वारा पसंद न किए जाने के कयास भी लगाए जाने लगे थे लेकिन कम्पनी द्वारा विपणन रणनीति मजबूत किए जाने से जनवरी में नैनो की बिक्री में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है।
दूसरी ओर टाटा मोटर्स की अन्य कार इंडिका की बिक्री पिछले साल के जनवरी महीने के मुकाबले आठ प्रतिशत घटकर 10,591 कारें हो गई। वहीं इंडिगो कार की बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 8,456 कारें हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications