सेंसेक्स 18,000 के नीचे पहुंचा (लीड-1)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31 अगस्त, 2010 के बाद पहली बार मंगलवार को 2.30 बजे गिरावट दर्ज करते हुए 17,996.71 के न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी इस दौरान दिन के न्यूनतम स्तर 5,403.05 पर देखा गया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप इस दौरान 106.17 अंक नीचे 6,762.18 पर और स्मॉलकैप 111.18 अंक नीचे 8,366.64 पर देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications