तकनीकी खराबी की वजह से मेट्रो सेवा बाधित (लीड-1)

ट्रेनों में देरी की वजह से विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ एकत्र हो गई। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "द्वारका लाइन पर राजौरी गार्डन के पास सिग्नल में खराबी आने की वजह से मंगलवार सुबह मेट्रो सेवा बाधित हो गई जिससे ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई।"

उधर, नोएडा-द्वारका लाइन के मयूर विहार स्टेशन पर रेलगाड़ी के आधे घंटे तक रुके रहने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रेलगाड़ी रुकने की वजह से राजीव चौक, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।

एक यात्री असीमा जानी ने बताया, "एक महत्पूर्ण बैठक में शामिल होना था इसलिए बस से जाने की बजाय सुबह ही स्टेशन पहुंची थी।"

एक अन्य छात्र राजीव शर्मा ने कहा, "हर दूसरे दिन मेट्रो में तकनीकी खराबी सामने आ रही है। आप यह अंदाजा नहीं लगा सकते कि आपकी यात्रा में कितना समय लगेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+