प्रधानमंत्री ने महिला सुरक्षा पर चिंता जताई
आंतरिक सुरक्षा पर यहां आयोजित मुख्यमंत्रियों के चौथे सम्मेलन में अपने उद्घाटन भाषण में सिंह ने कहा, "हमारे देश में अधिकांश महिलाओं की कोई आवाज नहीं है।"
सिंह ने कहा, "वे अक्सर हिंसा की शिकार हो रही हैं। हमारा समाज उसकी अनदेखी कर देता है और कभी-कभी उसे प्रश्रय भी देता है।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं राज्य सरकारों से उम्मीद करूंगा कि वे हिंसा के खिलाफ महिलाओं की हिफाजत करने में सजग रहेंगी और इस तरह की हिंसा के दोषियों को दंडित कराने के लिए अपने सर्वोत्तम प्रयास करेंगी।"
दिन भर के इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम, रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, गृह राज्य मंत्री मुल्लपल्ली रामचंद्रन व गुरुदास कामत तथा शीर्ष सुरक्षा अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications