TVS मोटर की बिक्री जनवरी में 30 प्रतिशत बढ़ी
चेन्नई। दोपहिया एवं तिपहिया वाहन बनाने वाली कम्पनी टीवीएस मोटर कम्पनी लिमिटेड की बिक्री जनवरी में 30 प्रतिशत बढ़ी है।पिछले महीने कम्पनी ने कुल 1,65,152 (1,61,725 दोपहिया) वाहन बेचे जबकि जनवरी 2010 में कम्पनी ने कुल 1,27,288 (1,25,578 दोपहिया) वाहन बेचे थे।
अप्रैल 2010 से जनवरी 2011 तक कम्पनी की कुल बिक्री 16,78,048 वाहन रही।पिछले महीने दोपहिया वाहनों में स्कूटर की बिक्री 40,736 और मोटरसाइकिलों की बिक्री 67,721 रही।जनवरी में कम्पनी ने 19,498 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया जबकि जनवरी 2010 में कम्पनी ने 16,074 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया था।













Click it and Unblock the Notifications