शरीर पर रासायनिक पदार्थ डालकर दंपत्ति की हत्या
बेगूसराय (बिहार), 1 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक दंपत्ति के शरीर पर रासायनिक पदार्थ डालकर उन्हें जला दिया गया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। रासायनिक पदार्थ की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार गौरीपांच गांव में सेवानिवृत शिक्षिका सारा देवी अपने पति नागेश्वर झा के साथ घर के बाहर सोई हुई थी कि रात में अज्ञात लोग उन्हें उठाकर घर के पास ले गए और दोनों के शरीर पर रासायनिक पदार्थ डाल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
तेघड़ा थाना के प्रभारी रामलाल प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर लिया है। दोनों शव पूरी तरह झुलस गए हैं, जिससे उनकी पहचान भी मुश्किल से हो पा रही है।
उन्होंने कहा कि इस मामले की एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications