चीन में अमेरिकी राजदूत का इस्तीफा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राजनीतिक पत्रिका 'पॉलिटिको' ने कहा है कि रिपब्लिकन हंट्समैन ने सोमवार देर शाम राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपना इस्तीफा भेज दिया।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने इसके पहले सोमवार को कहा था कि हंट्समैन वर्ष के पूर्वार्ध में किसी भी समय पद छोड़ सकते हैं।
जिस समय ओबामा ने 2009 में हंट्समैन को राजदूत नियुक्त किया था, उस समय वह यूटा के गवर्नर थे। ओबामा ने क्षेत्र में हंट्समैन की छवि और उनकी धाराप्रवाह मेंडरिन भाषा की तारीफ की है।
हाल में चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ के दौरे के दौरान जब ओबामा से उस अफवाह के बारे में पूछा गया था कि हंट्समैन 2012 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें चुनौती देना चाहते हैं, तो ओबामा की प्रतिक्रिया से प्रेस गैलरी ठहाकों से गूंज उठा था।
ओबामा ने चुटकी लेते हुए कहा था, "मैं राजदूत की सेवा से इससे अधिक खुश नहीं हो सकता। और मुझे भरोसा है कि भविष्य में वह जो भी काम करेंगे, उसमें बहुत सफल होंगे।"
ओबामा ने आगे कहा था, "और मुझे भरोसा है कि उन्होंने मेरे साथ इतना अच्छा काम किया है कि वह किसी भी रिपब्लिकन की एक बड़ी पूंजी होगी।"
इंडो-एशिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications