येदियुरप्पा ने कहा जान को खतरा, विपक्ष ने हंसी उड़ाई
बेंगलुरू से लगभग 140 किलोमीटर दूर महलों के इस शहर में येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे भरोसा नहीं है कि विधान सौध (राज्य सचिवालय) जाने के बाद मैं सकुशल घर लौट पाऊंगा।"
दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बिना कहा, "मेरी जान लेने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। जो लोग मुझ पर 'काला जादू' चला रहे हैं, वे मुझे सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं, लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो पाएंगे।"
गौरतलब है कि राज्य सचिवालय से येदियुरप्पा का सरकारी आवास महज एक किलोमीटर की दूरी पर है तथा उनका निजी आवास विकसित बाजार के बीच डॉलर्स कालोनी में है जो उनके कार्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर है।
वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस एवं जनता दल (सेक्युलर) ने येदियुरप्पा के दावे को पाखंड बताया और कहा कि वह भूमि घोटाले में कथित संलिप्तता के बावजूद अपनी सत्ता बचाने के लिए खुद 'काला जादू' का प्रयोग कर रहे हैं।
राज्य कांग्रेस प्रमुख जी. परमेश्वर ने सवाल किया, "यदि मुख्यमंत्री खुद कह रहे हैं कि उनकी जान को खतरा है तो वह राज्य की जनता को क्या सुरक्षा दे सकते हैं?"
विपक्ष के नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सिद्दारमैया ने कहा, "येदियुरप्पा खुद जादू-टोना में लगे हुए हैं।" विधानसभा में जेडी (एस) विधायक दल के नेता एच.डी. रवन्ना ने सिद्दारमैया के सुर में सुर मिलाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications