आदर्श सोसायटी के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : एंटनी (लीड-1)
रक्षा मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए जांच कार्य सीबीआई से करवाया गया है। रिपोर्ट मिलते ही इस पर कार्रवाई होगी।
आदर्श आवासीय समिति की 31 मंजिली इमारत से सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है, क्योंकि कोबाला में सेना की जमीन पर बनी इस इस इमारत के पास ही सैन्य संस्थान मौजूद हैं।
सीबीआई ने 29 जनवरी को इस मामले में प्राथमिक रिपोर्ट दाखिल कर दी है, जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और कई सैन्य अधिकारियों के नाम का उल्लेख है।
यह पूछने पर कि क्या सुकना भूमि घोटाला में सेना के कोर्ट मार्शल द्वारा 33कोर के पूर्व प्रमुख लेफ्टिेनेंट जेनरल पी. के. रथ को दिए गए दंड से वे संतुष्ट हैं, उन्होंने कहा कि वे इस मामले में रिपोर्ट देखने के बाद ही कुछ भी कह सकते हैं।
कोर्ट मार्शल में सुकना सैन्य स्टेशन के निकट 70 एकड़ जमीन पर शिक्षा संस्थान बनाने के लिए रियल्टी डेवलपर को अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के मामले में दोषी पाए जाने पर रथ को दो साल की वरिष्ठता का नुकसान, 15 साल के पेंशन का नुकसान और कड़ी फटकार की सजा दी गई थी।
इससे पहले मंत्री ने विमान सौदे से सम्बंधित एक फाइल गुम होने के मामले में कहा कि फाइल के गुम हो जाने से वायु सेना द्वारा 126 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए जारी की गई निविदा प्रक्रिया पर असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि फाइल के गुम होने से सौदे की गोपनीयता पर कोई असर नहीं पड़ा है।
दिसम्बर के आखिरी सप्ताह में इस सौदे का एक फाइल गुम हो गया था, जो बाद में खेल गांव में सड़क के किनारे पाया गया। इसमें विमानों की आपूर्ति करने के लिए छह प्रतिस्पद्र्धी विमान निर्माता कम्पनियों के सौदे से सम्बंधित विवरण थे।
एंटनी ने संवाददाताओं से कहा कि इस मामले की जांच कराए जाने पर पता चला कि मध्यम बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान के गोपनीय दस्तावेज से कोई भी गोपनीय सूचना लीक नहीं हुई है, इसलिए 126 लड़ाकू जेट विमानों की खरीददारी की प्रक्रिया जारी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications