आखिरकार मर ही गया एडीएम का कातिल पोपट शिंदे
मुंबई। पिछले हफ्ते नासिक के मालेगांव में तेलमाफिओं के द्वारा एडीएम को जिंदा जलाने वाले हत्यारे पोपट शिंदे आखिरकार मौत का शिकार हो ही गया। सोमवार को पोपट ने अंतिम सांस ली इस बात की पुष्टि पुलिस ने की है। गौरतलब है कि तेल माफिया पोपट और उसके गिरोह को एडीएम यशवंत सोरावणे ने रंगे हाथों जमाखोरी करते पकड़ा था जिसके बाद माफियाओं ने एडीम और उनके दो साथियों को जिंदा जला दिया था।
जिस समय पोपट ने सोरावणे को आग लगाई थी उस समय सोरावणे ने पोपट को अपनी ओर खींच लिया था जिसकी वजह से पोपट भी गंभीर रूप से जल गया था। उसके बचने की स्थिति काफी कम थी। पुलिस ने इस मामले में शिंदे सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। सरकार ने इस मामले में 25 लाख के मुआवजे की घोषणा भी की थी।













Click it and Unblock the Notifications