मिस्र पर ओबामा ने विश्व के नेताओं से की बात
ओबामा ने रविवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से बात की। इससे पहले शनिवार को उन्होंने तुर्की के प्रधानमंत्री रेसेप तय्यीप एडरेगन, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहु और सऊदी अरब के राजा अब्दुल्ला से बात की थी।
बातचीत के दौरान ओबामा ने हिंसा के खिलाफ होने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
व्हाइट हाऊस से जारी एक बयान के मुताबिक ओबामा ने मिस्र की जनता की इच्छाओं के अनुसार व्यवस्थित तरीके से सरकार में परिवर्तन की बात कही है।
गौरतलब है कि मिस्र में रविवार को लगातार छठवें दिन सरकार विरोधी आंदोलन जारी रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications