माइंडट्री की जड़ अशोक सूटा का इस्तीफा

एक प्रेस विज्ञपित में सूटा ने कहा कि वो अब एक नई कंपनी के साथ जुड़ने जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने नई कंपनी के नाम का खुलासा नहीं किया। सूटा के मुताबिक वो जल्द ही बाजार में नई कंपनी के साथ आईटी सेक्टर में वापसी करेंगे।
सूटा के मुताबिक उन्होंने अपना इस्तीफा कंपनी के बोर्ड सदस्यों को भेज दिया है और उम्मीद है कि 31 मार्च तक उन्हें सेवाओं से मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने माइंडट्री के भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि उन्हें कंपनी पर पूरा भरोसा है, कि वो आईटी सेक्टर में निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।
हम आपको बता दें कि माइंडट्री में सूटा का 11 प्रतिशत शेयर हैं। इससे पहले सूटा विप्रो आईटी के सीईओ थे। लेकिन कंपनी के दृष्टिकोण से देखें तो सूटा का जाना कंपनी के लिए घातक सिद्ध हो सकता है, क्योंकि इस समय कंपनी के मुनाफे में निरंतर कमी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications