भारत में 19 साल में डेढ़ गुने हो जायेंगे मुस्लिम

Muslim
आने वाले कुछ सालों में भारत मुसलमानों की आबादी 17 करोड़ से बढ़कर 23 करोड़ हो जायेगी। यह उस वक्‍त देश की कुल आबादी का लगभग 16 फीसदी होगा जो वर्तमान में 14.6 फीसदी है। जी हां ज्‍यादा नहीं ऐसा होने में सिर्फ 19 साल रह गये हैं मतलब वर्ष 2030 तक मुस्लिम आबादी 23 कारोड़ 60 लाख हो जायेगी।

यह दावा मुस्लिमों की आबादी पर हुए अध्ययन 'द फ्यूचर ऑफ द ग्लोबल मुस्लिम पॉपुलेशन" में किया गया है। फोरम ऑन रिलीजन एंड पब्लिक लाइफ की ओर से कराए गए सर्वे की रिपोर्ट गुरुवार को जारी हुई। अगले दो दशक में दुनिया में मुस्लिम आबादी 35 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी। तब इसका कुल प्रतिशत मौजूदा 23.4 के बजाय 26.4 हो जाएगा।

वर्तमान में छह अरब 90 करोड़ के मुकाबले वर्ष 2030 तक दुनिया की कुल आबादी आठ अरब 30 करोड़ के आसपास होगी। जबकि मुस्लिम आबादी एक अरब 60 करोड़ से बढ़कर दो अरब 20 करोड़ हो जाएगी। इतना ही नहीं मुस्लिमों की आबादी दो दशक में गैर मुस्लिम देशों में सालाना 0.7 फीसदी की दर से बढ़ेगी। जबकि दुनिया में यह रफ्तार हर साल 1.5 फीसदी के करीब रहेगी। दुनिया के 79 देशों में 10 लाख या इससे भी अधिक मुस्लिम आबादी होगी। वर्तमान में इतनी मुस्लिम आबादी वाले देशों की संख्या 72 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+