यूपी और हरियाणा में गैस रिसाव, 3 मरे कई बीमार

गैस रिसाव की यह घटना शनीवार की सुबह यूपी के उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडिला कस्बे में एक रसायन संयंत्र में गैस रिसाव से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर हो गयी जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरदोई के जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर ने बताया कि गैस रिसाव के कारण फैक्टरी से कुछ ही मीटर दूर मौजूद आटा मिल में सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मैनें अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि फैक्टरी के पास मौजूद अन्य लोग गैस रिसाव से प्रभावित न हों। फिलहाल केवल दो लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली है।
उप जिलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली है कि इस संयंत्र में दवाइयां बनाने में उपयोग होने वाले रसायन बनाए जाते हैं। फैक्टरी से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
वहीं दूसरी तरफ फरीदाबाद के करीब हीरापुर गांव में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ जिसमें कैमिकल फैक्ट्री में हुए गैस रिसाव की चपेट में 17 लोग आए हैं। इन लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फैक्ट्री के पास के गांव को खाली करा लिया गया है।
बताया जा रहा है कि गैस का रिसाव शुक्रवार दोपहर से ही हो रहा था लेकिन गांववालों की शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। देर रात कुछ लोगों की हालत ज्यादा बिगड़ी तब प्रशासन मौके पर पहुंची। गैस की वजह से कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई तो कुछ बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए।












Click it and Unblock the Notifications